यूपी के मौसम में बड़ा बदलाव, आज से आंधी संग बारिश, तापमान गिरने से मिलेगी राहत!

UP Weather: उत्तर प्रदेश में आज से दो दिन आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। बारिश के बाद तापमान में गिरावट से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।


September 11, 2026 • by

UP Weather News In Hindi: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश के आसार हैं। इस दौरान बिजली कड़कने और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिल सकती है।

बादलों से ढका रहेगा आसमान

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार सुबह से ही कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच तेज हवा चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। मौसम में बदलाव के चलते पिछले दिनों की तुलना में गर्मी का असर कम रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, समझाने पर भी नहीं मानी बात; पति ने आखिर में प्रेमी से ही करा दी शादी..

तापमान में गिरावट के संकेत

तापमान में गिरावट के संकेत

गुरुवार को प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में अधिकतम आर्द्रता 82 फीसदी रिकॉर्ड की गई। अधिक नमी के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ा, लेकिन बारिश होने के बाद मौसम में कुछ ठंडक आने की संभावना है।

प्रयागराज में बारिश का असर

प्रयागराज में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहने के कारण गुरुवार को भी बारिश हुई। भोर से शुरू हुई बारिश रुक-रुककर शाम तक जारी रही। पिछले 24 घंटे में करीब 3.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के कारण अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो एक दिन पहले के 34.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 0.8 डिग्री कम है।

आगे भी बारिश के आसार

आगे भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज में 11 से 13 सितंबर तक आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान एक-दो बार गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 14 से 16 सितंबर के बीच भी बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।

सोनांचल में बारिश से राहत

सोनांचल में पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी थी। गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे अचानक तेज बारिश हुई। करीब 10 मिनट की झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली।

ये भी पढ़ें: सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाने वाले पत्रकार पर FIR, हाईकोर्ट ने अफसरों को लगाई फटकार

धूप पर बादलों का पहरा

यूपी के कई हिस्सों में शुक्रवार को दिनभर बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। सुबह कुछ जगहों पर हल्की धुंध भी नजर आई, जिससे मौसम में थोड़ी ठंडक महसूस हुई। हवा चलने और बादल छाए रहने से गर्मी का असर कम रह सकता है। मौसम के इस बदलाव के बीच कई इलाकों में बारिश की उम्मीद बनी हुई है।

Share: