Wife Elopes with Lover Lucknow: लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जगदीशपुर बुजुर्ग निवासी संजय कुमार की बेटी सोनाली का विवाह 8 मई 2025 को शिवपुरी भदवाना के रहने वाले पीआरडी जवान विक्की से हुआ था। दांपत्य जीवन अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुआ था कि शादी के कुछ ही समय बाद सोनाली अचानक अपनी ससुराल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।
पुलिस जांच में सामने आई प्रेमी की एंट्री
दुल्हन के अचानक गायब होने से हड़कंप मच गया और परिजनों ने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की। कोई सुराग न मिलने पर परिवार ने मलिहाबाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की और बुधवार को सोनाली को उसके प्रेमी राहुल रावत के साथ सकुशल बरामद कर लिया, जिसके बाद इस पूरे घटनाक्रम का सच सामने आया।
थाने में घंटों तक चला रिश्तों का ड्रामा

पुलिस दोनों को मलिहाबाद थाने लेकर पहुंची, जहां मायके और ससुराल पक्ष के तमाम जिम्मेदार लोग भी इकट्ठा हो गए। थाने में दोनों परिवारों की मौजूदगी में घंटों तक बातचीत और पंचायत चली। परिजनों ने सामाजिक प्रतिष्ठा और लोक-लाज का हवाला देकर महिला को पति के साथ घर लौटने के लिए बहुत समझाया, लेकिन बात नहीं बनी।
पति नहीं, प्रेमी ही पसंद है… फैसले पर अड़ी महिला
परिवार के भारी दबाव और समझाने-बुझाने के बावजूद सोनाली अपने फैसले से टस से मस नहीं हुई। उसने अपने पति विक्की के साथ वापस जाने से साफ शब्दों में इनकार कर दिया। महिला ने पुलिस और परिवार के सामने स्पष्ट कर दिया कि वह अपने प्रेमी राहुल के साथ ही अपनी आगे की जिंदगी बिताना चाहती है।
ये भी पढ़ें: बुर्का पहनकर काली मंदिर पहुंची रुखसार, पूजा के बाद बोली- शरीर में हुआ कुछ ऐसा कि अब…
जब पति ने लिया सबसे अनोखा फैसला
पत्नी की जिद और प्रेमी के प्रति उसका लगाव देखकर पति विक्की ने ऐसा कदम उठाया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। विक्की ने कोई कानूनी विवाद या कड़वाहट बढ़ाने के बजाय आपसी सहमति से अलग होने का मन बनाया। दोनों पक्षों ने नोटरी के जरिए हलफनामा तैयार कराया और कानूनी रूप से अलग होने की प्रक्रिया पूरी की।
मंदिर में कराई गई प्रेमी संग शादी

कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद मलिहाबाद के स्थानीय परम शिवालय मंदिर में सोनाली और राहुल के विवाह का आयोजन किया गया। पूरे हिंदू रीति-रिवाज और मंत्रोच्चार के साथ दोनों का विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान पति विक्की ने स्वयं आगे बढ़कर अपनी पत्नी का हाथ उसके प्रेमी राहुल के हाथों में सौंप दिया।
ये भी पढ़ें: UP News: सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाने वाले पत्रकार पर FIR, हाईकोर्ट ने अफसरों को लगाई फटकार
इलाके में चर्चा का विषय बनी अनोखी शादी
शादी के बाद सोनाली अपने प्रेमी राहुल के साथ चली गई। इस अनोखी शादी की खबर मिलते ही पूरे इलाके में इसकी चर्चा होने लगी। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की सहमति से सभी जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

Sunny Singh, UP News 24 की डिजिटल डेस्क पर कार्यरत हैं। उन्हें डिजिटल पत्रकारिता और समाचार लेखन का लगभग 4 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर के दौरान India Update 24 और Hind 24 में भी काम किया है। वर्तमान में वे UP News 24 के लिए विभिन्न विषयों पर समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट तैयार करते हैं। Read More..










