‘मुझे बचा लो…’ हादसे के बाद अतीक के बेटे अबान के आखिरी शब्द, चश्मदीद ने बताई दिल दहला देने वाली बात!

Atiq Ahmed Son Abaan Ahmed Death: झांसी सड़क हादसे में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की दर्दनाक मौत हो गई। चश्मदीद ने दावा किया कि बेहोश होने से पहले अबान ने सिर्फ इतना कहा था- "मुझे बचा लो.." जानिए हादसा कैसे हुआ और जांच में अब तक क्या सामने आया।


August 6, 2026 by

Atiq Ahmed Son Abaan Ahmed Death News: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की गुरुवार को उत्तर प्रदेश के झांसी में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी है। हादसे के बाद सामने आई चश्मदीद की आपबीती ने घटना को और भी भावुक बना दिया है। प्रत्यक्षदर्शी का दावा है कि गंभीर रूप से घायल अबान ने बेहोश होने से पहले केवल एक ही बात कही थी “मुझे बचा लो..” इसके कुछ ही पलों बाद उसकी मौत हो गई।

भाई से मिलने जा रहे थे अबान अहमद (Abaan Ahmed)

पुलिस के मुताबिक, अबान अहमद (Abaan Ahmed) अपने चार दोस्तों के साथ एसयूवी कार से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहे थे। कार में कुल पांच लोग सवार थे। वाहन को मोहम्मद जैद चला रहे थे, जबकि अबान आगे की सीट पर बैठे थे। यात्रा के दौरान अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार कई फीट हवा में उछल गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद वाहन के हिस्से और मलबा हाईवे पर करीब 40 फीट तक बिखर गया।

दरवाजे तोड़कर निकाले गए घायल

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के सभी दरवाजे जाम हो गए और अंदर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद कार के दरवाजे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। इस हादसे में अबान अहमद (Abaan Ahmed) और उनके दोस्त अहजम उर्फ सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोहम्मद जैद, उमर अहमद और असलम गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, तीनों की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: रोने वाला भी कोई नहीं बचा… प्रतापगढ़ में ढह गया 100 साल पुराना घर, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

हादसे की वजह पर अलग-अलग दावे

फिलहाल पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। इस बीच घटना को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। चश्मदीद दीपक यादव का कहना है कि हाईवे पर अचानक एक बछड़ा आ गया था। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने कार को बाईं ओर मोड़ा, लेकिन उसी समय सामने एक मोटरसाइकिल आ गई। बाइक से बचने के लिए चालक ने फिर अचानक दिशा बदली और कार सीधे डिवाइडर से टकरा गई।

दूसरी ओर हादसे में घायल उमर अहमद ने मीडिया को बताया कि कार सड़क पर पड़ी एक ईंट से टकरा गई थी, जिसके बाद वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा भिड़ी। पुलिस का यह भी कहना है कि हादसे के समय हल्की बारिश हुई थी, जिससे सड़क गीली थी। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और फिसलन दोनों को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है।

चश्मदीद ने सुनाई रोंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती

Atiq Ahmed Son Abaan Ahmed Death

घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचने वाले लोगों में शामिल दीपक यादव ने बताया कि दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो चुकी थी। उन्होंने अनुमान लगाया कि वाहन की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रही होगी। दरवाजे नहीं खुलने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया और पास के घर से लोहे की रॉड मंगवाकर कार को खोलने की कोशिश की।

दीपक यादव ने बताया कि सबसे पहले जिस युवक को बाहर निकाला गया, उसने अपना नाम अबान बताया। वह गंभीर रूप से घायल था और बेहोश होने से पहले उसने बेहद दर्द भरी आवाज में कहा- “मुझे बचा लो..” इसके कुछ ही क्षण बाद उसकी हालत बिगड़ गई। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बाकी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें: बदायूं में ट्रेन हादसे से बाल-बाल बचे यात्री, इंजन में आग लगते ही रुकी ट्रेन, जानिए पूरा मामला

पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपा जाएगा शव

पुलिस ने बताया कि अबान अहमद (Abaan Ahmed) के शव को पोस्टमार्टम के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को प्रयागराज में उनके पिता अतीक अहमद की कब्र के पास अबान को सुपुर्द-ए-खाक किए जाने की संभावना है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Share: