Magnesium Rich Foods: मांसपेशियों में ऐंठन और थकान से परेशान हैं? डॉक्टर ने बताए मैग्नीशियम से भरपूर 5 फूड्स

Magnesium Rich Foods: शरीर में मैग्नीशियम की कमी से मांसपेशियों में ऐंठन, थकान और नींद से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। जानिए कौन से 5 खाद्य पदार्थ मैग्नीशियम की कमी से बचाने और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।


November 18, 2026 • by

5 Magnesium Rich Foods: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मैग्नीशियम बेहद जरूरी मिनरल है। यह मांसपेशियों, नसों और हड्डियों के सही कामकाज में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी होने पर मांसपेशियों में ऐंठन, थकान और नींद से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। आयुर्वेदिक हेल्थ कोच डिंपल जांगड़ा ने मैग्नीशियम से भरपूर 5 फूड्स बताए हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

हेल्थ एक्सपर्ट डिंपल जांगड़ा का वीडियो देखें

1. केला: मैग्नीशियम और पोटैशियम का अच्छा स्रोत

केले में मैग्नीशियम और पोटैशियम पाया जाता है। इसे सुबह के नाश्ते या शाम के स्नैक में खा सकते हैं। बेहतर पोषण के लिए बादाम और खजूर के साथ भी इसका सेवन किया जा सकता है।

2. कद्दू के बीज: जिंक और प्रोटीन भी मिलेंगे

कद्दू के बीज मैग्नीशियम, जिंक और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इन्हें सलाद, दलिया या नाश्ते में मिलाकर खा सकते हैं। थोड़ी मात्रा में रोजाना इनका सेवन डाइट को पौष्टिक बना सकता है।

3. बादाम: मैग्नीशियम के साथ मिलता है विटामिन E

बादाम में मैग्नीशियम, विटामिन E और हेल्दी फैट पाया जाता है। रोजाना लगभग पांच बादाम खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिल सकते हैं। इन्हें भिगोकर या सामान्य तरीके से भी खाया जा सकता है।

4. पालक: आयरन और फोलेट का भी अच्छा स्रोत

पालक में मैग्नीशियम, आयरन और फोलेट पाया जाता है। इसे सब्जी, सूप या दाल में शामिल कर सकते हैं। पालक को हल्का पकाकर खाना बेहतर है।

5. राजगिरा: फाइबर और प्रोटीन से भरपूर

राजगिरा एक ग्लूटेन-फ्री अनाज है, जिसमें मैग्नीशियम, फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है। इसे मूंग की दाल और सब्जियों के साथ पकाकर पौष्टिक भोजन तैयार कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: भारत में तेजी से फैल रहा डायबिटीज का खतरा, डॉक्टरों ने बताए बचाव के जरूरी तरीके

डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?

आयुर्वेदिक हेल्थ कोच डिंपल जांगड़ा के मुताबिक, अगर मांसपेशियों में बार-बार ऐंठन, फड़कन, थकान या दिल की धड़कन तेज महसूस होती है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इन लक्षणों का कारण जानने के लिए डॉक्टर ब्लड टेस्ट कराने की सलाह दे सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है। यह किसी बीमारी के निदान या इलाज का विकल्प नहीं है। डाइट में बदलाव या कोई सप्लीमेंट शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share: