Sambhal Accident: चालक को आई नींद की झपकी और पलट गई मजदूरों से भरी पिकअप, 12 लोग घायल

Sambhal Accident News: संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर चालक को नींद की झपकी आने से प्रवासी मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


November 6, 2026 • by

Sambhal Accident Today: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हरियाणा के करनाल से उत्तर प्रदेश लौट रहे प्रवासी मजदूरों से भरी एक पिकअप गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार 12 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

सुबह करीब 5:30 बजे हुआ हादसा

sambhal accident ganga expressway

जानकारी के मुताबिक, हादसा शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे गंगा एक्सप्रेसवे पर ढाड़ोल गांव के निकट हुआ। पिकअप वाहन में सवार सभी लोग हरियाणा के करनाल से काम करके उत्तर प्रदेश स्थित अपने घरों की ओर लौट रहे थे। वाहन में कुल 30 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि सफर के दौरान अचानक चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके चलते वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया।

एक ही वाहन में सवार थे 30 लोग

बताया गया है कि पिकअप में सवार लोग हरियाणा के करनाल से बदायूं जिले के बिनावर क्षेत्र की ओर लौट रहे थे। इनमें बदायूं के अलावा संभल और शाहजहांपुर जिले के रहने वाले लोग भी शामिल थे। सभी लोग काम के सिलसिले में हरियाणा गए हुए थे और वहां से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गंगा एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हो गया।

12 यात्रियों को आई चोटें

पिकअप पलटते ही उसमें सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसे में कुल 12 लोग घायल हुए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय स्तर पर मदद पहुंचाई गई। इसके बाद घायलों को बहजोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां सभी को भर्ती कराकर इलाज शुरू किया गया।

अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं घायल

हादसे में घायल लोगों में राजकुमारी निवासी गंगुरिया, थाना कलान, जिला शाहजहांपुर शामिल हैं। इसके अलावा देवी, तालेवर, रूपवती और रीना निवासी मेहरी, थाना मूसाझाग, जिला बदायूं घायल हुए हैं।

वहीं, रामबाबू निवासी फुरजपुर गुमराह, थाना इस्लामनगर और अरुण व रीना निवासी रायपुर दिरपुर, थाना दातागंज, जिला बदायूं भी हादसे में घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें: दीपावली से पहले उजड़ गया पूरा परिवार, कार पर पलटा कंटेनर, मां-बेटे समेत चार की मौत

इसके साथ ही रानी और राधेश्याम निवासी भागनगर, थाना धनारी, जिला संभल तथा जगदीश निवासी खजरा खाकाम, थाना बहजोई, जिला संभल को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने दी हादसे की जानकारी

पुलिस ने दी हादसे की जानकारी

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में कुल 30 लोग सवार थे, जिनमें से 12 लोग घायल हुए हैं। शुरुआती जानकारी में चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह बताया गया है। पुलिस ने बताया कि वाहन की गति अधिक नहीं थी, जिसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

Share: