UP IAS PCS Transfer List: उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए पांच IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस आदेश में जालौन और बहराइच के जिलाधिकारियों के अलावा नगर आयुक्त, विशेष सचिव और मुख्य विकास अधिकारी स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं।
जालौन को मिला नया जिलाधिकारी
शासन ने जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय का तबादला करते हुए उन्हें बहराइच का जिलाधिकारी बनाया है। वहीं, विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के पद पर तैनात समीर को जालौन का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
झांसी नगर निगम में भी बदलाव
झांसी की नगर आयुक्त आकांक्षा राना को अब विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, बाराबंकी के मुख्य विकास अधिकारी बी. सूदन को झांसी नगर निगम का नया नगर आयुक्त बनाया गया है।
बाराबंकी के नए CDO बने पंकज वर्मा
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज वर्मा का भी तबादला किया गया है। उन्हें अब मुख्य विकास अधिकारी, बाराबंकी की जिम्मेदारी दी गई है। इस तरह पांचों IAS अधिकारियों को नई तैनाती के साथ महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
छह PCS अफसर भी बदले

IAS अधिकारियों के तबादलों के बाद शासन ने छह PCS अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। इनमें लखनऊ विकास प्राधिकरण, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, कानपुर नगर, गोंडा और झांसी से जुड़े अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
LDA सचिव बने सुशील प्रताप सिंह
सुशील प्रताप सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का सचिव बनाया गया है। वहीं, LDA के संयुक्त सचिव रहे अतुल कुमार को भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का कुल सचिव बनाया गया है। उन्हें अपर निदेशक की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
कानपुर और गोंडा में भी नई तैनाती
बदायूं में SDM रहे राजेश कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति), कानपुर नगर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, गोंडा के ADM रहे संजय कुमार सिंह को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल में उप निदेशक (प्रशासन) बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, समझाने पर भी नहीं मानी बात; पति ने आखिर में प्रेमी से ही करा दी शादी..
झांसी को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट
झांसी के नगर मजिस्ट्रेट प्रमोद झा का तबादला कर उन्हें ADM गोंडा बनाया गया है। वहीं, कुशीनगर में SDM रहे योगेश्वर सिंह को झांसी का नया नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
11 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
इस प्रशासनिक फेरबदल में कुल 5 IAS और 6 PCS अधिकारियों, यानी 11 अफसरों की तैनाती बदली गई है। देर रात जारी आदेश के बाद अब संबंधित अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।

Sunny Singh उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध और स्थानीय समाचारों को कवर करने वाले पत्रकार हैं। उन्हें डिजिटल पत्रकारिता और समाचार लेखन का लगभग 4 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने India Update 24 और Hind 24 में कार्य किया है। वर्तमान में वे UP News 24 की डिजिटल डेस्क पर कार्यरत हैं।












