Husband Flees with Transgender Woman: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक दिल देहला देने वाला और अजीबोगरीब मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति पर जो गंभीर आरोप लगाए हैं, उन्हें सुनकर हर कोई हैरान है। पीड़िता का दावा है कि उसके पति ने उसे ‘तीन तलाक’ देकर घर से बाहर फेंक दिया और खुद अपनी किन्नर प्रेमिका के साथ रफूचक्कर हो गया।
6 साल पहले सजे थे अरमान
शामली की रहने वाली पीड़िता का निकाह करीब 6 साल पहले मुजफ्फरनगर के आर्यपुरी निवासी इस्तीखर बैग के साथ बड़ी धूमधाम से हुआ था। मायके वालों ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान-दहेज दिया था। महिला को उम्मीद थी कि वह एक खुशहाल जिंदगी बिताएगी, लेकिन उसे क्या पता था कि उसके अरमानों पर बहुत जल्द पानी फिरने वाला है।
दहेज का दानव और मारपीट का सिलसिला

शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल वालों का असली चेहरा सामने आ गया। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पीड़िता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। तीन बच्चों की मां बनने के बावजूद महिला हर जुल्म सहती रही और इस उम्मीद में चुप रही कि शायद एक दिन हालात सुधर जाएंगे, लेकिन विवाद दिन-ब-दिन बढ़ता ही गया।
ये भी पढ़ें: 50 हजार की घूस लेते ही टीम ने दबोचा: मुरादाबाद में चकबंदी पेशकार गिरफ्तार, विभाग में मचा हड़कंप
घर में किन्नर की एंट्री और खौफनाक सच
पीड़िता ने एक खौफनाक खुलासा करते हुए बताया कि उसके पति के ‘जोया’ नाम की एक किन्नर के साथ काफी समय से नाजायज ताल्लुक थे। पति कई बार उस किन्नर को सरेआम घर भी लेकर आता था। जब पत्नी ने इसका विरोध किया, तो उसे बेदर्दी से पीटा जाता था। पीड़िता का दावा है कि उसके पास पति और किन्नर के संबंधों के कई पुख्ता वीडियो भी मौजूद हैं।
दुपट्टे से गला घोंटकर मारने की कोशिश
जुल्म की सारी हदें 2 जून को पार हो गईं। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति, नंदोई और ससुराल के अन्य लोगों ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं, दुपट्टे से उसका गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश भी की गई। मारपीट के दौरान महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। होश में आने के बाद उसने रोते-बिलखते अपने मायके वालों को आपबीती सुनाई।
पंचायत के बीच बोला ‘तीन तलाक’
खबर मिलते ही महिला के मामा बात संभालने और समझौता कराने ससुराल पहुंचे। लेकिन सिरफिरे पति पर जुनून सवार था। बातचीत के दौरान ही उसने सारे कायदे-कानूनों को ताक पर रखकर अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया और साफ कह दिया कि अब वह उसके साथ नहीं रह सकती।
ये भी पढ़ें: महीनों दर्द सहकर प्रेमी के लिए किन्नर से बनी लड़की, आगरा पहुंचते ही उड़े होश: निकला 2 बच्चों का बाप
बच्चों के साथ सड़क पर आई पीड़िता
तीन तलाक देने के बाद आरोपी पति ने अपनी पत्नी और तीनों मासूम बच्चों को धक्के देकर घर से निकाल दिया। अब पीड़िता अपने बच्चों के भविष्य और परवरिश को लेकर दर-दर भटकने पर मजबूर है। वर्तमान में वह अपने रिश्तेदार के घर शरण लिए हुए है।
SSP से लगाई इंसाफ की गुहार
उत्तरप्रदेश के मुज़फ्फरनगर मे इफ्तिखार बेग नाम का एक युवक अपनी बीवी और 3 बच्चो को छोड़कर एक किन्नर के साथ फरार हो गया ,
— Nargis Bano (@Nargis_Bano78) September 10, 2026
पीड़िता ने रो रो कर सुनाई अपनी आपबीती , इफ्तिखार बेग की बीवी अब न्याय की गुहार लगा रही है , https://t.co/E0D1Mogv8G pic.twitter.com/xqswING8m7
हैरानी की बात यह है कि तीन तलाक देने के तुरंत बाद आरोपी इस्तीखर अपनी किन्नर प्रेमिका जोया के साथ फरार हो गया। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी पति और उसके परिवार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Sunny Singh उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध और स्थानीय समाचारों को कवर करने वाले पत्रकार हैं। उन्हें डिजिटल पत्रकारिता और समाचार लेखन का लगभग 4 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने India Update 24 और Hind 24 में कार्य किया है। वर्तमान में वे UP News 24 की डिजिटल डेस्क पर कार्यरत हैं।












