कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली, गाजियाबाद और मुरादाबाद के बदले रूट, जानिए अब किस रास्ते से मिलेगी एंट्री?

Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा 2026 के दौरान अमरोहा पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली और अन्य जिलों के लिए कई रूट बदले गए हैं। जानिए किस तारीख को कौन-सा मार्ग बंद रहेगा और किन वैकल्पिक रास्तों से होगा आवागमन।


July 30, 2026 by

Kanwar Yatra Traffic Diversion: कांवड़ यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए अमरोहा पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। इस प्लान के तहत दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, संभल और आसपास के जिलों से आने-जाने वाले भारी और हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले निर्धारित डायवर्जन रूट की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि रास्ते में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बरेली से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों के लिए नया मार्ग

बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन, जिनमें निजी एवं रोडवेज बसें, ट्रक, ट्रैक्टर और अन्य मालवाहक वाहन शामिल हैं, उन्हें आंवला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला, डिबाई, नरौरा और बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश सीमित रहेगा।

रामपुर से दिल्ली जाने वाले ट्रकों का रूट बदला

रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले सभी भारी मालवाहक वाहनों को शाहबाद से डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद वाहन बिलारी, चंदौसी, बहजोई, गंगा एक्सप्रेस-वे, खडलिया कट, सिम्भावली, हापुड़ (NH-9) होते हुए गाजियाबाद और दिल्ली की ओर जाएंगे।

ये भी पढ़ें: यूपी के कई जिलों में आज भारी बारिश, 30 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानिए IMD का अलर्ट

मुरादाबाद से दिल्ली-गाजियाबाद जाने वालों के लिए तीन वैकल्पिक रास्ते

मुरादाबाद से दिल्ली और गाजियाबाद की ओर जाने वाले भारी एवं हल्के वाहनों के लिए तीन अलग-अलग डायवर्जन रूट तय किए गए हैं।

  • पहला मार्ग मुरादाबाद टोल-2 से बिलारी, चंदौसी, बहजोई, गंगा एक्सप्रेस-वे और सिम्भावली होकर दिल्ली पहुंचेगा।
  • दूसरा मार्ग मुरादाबाद टोल-1 से सिरसी, संभल, खीरनी, गंगा एक्सप्रेस-वे और सिम्भावली होकर दिल्ली जाएगा।
  • तीसरा मार्ग चौकी जिवाई स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप से असमोली, संभल, खीरनी, गंगा एक्सप्रेस-वे और सिम्भावली होकर गाजियाबाद व दिल्ली पहुंचेगा।

संभल से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों के लिए निर्देश

संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले सभी भारी मालवाहक वाहनों को बहजोई, खीरनी, गंगा एक्सप्रेस-वे, खडलिया कट, सिम्भावली और हापुड़ होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

बिजनौर के चांदपुर से दिल्ली जाने का नया रूट

चांदपुर (बिजनौर) से गजरौला होकर दिल्ली जाने वाले भारी और हल्के वाहनों को जलीलपुर से डायवर्ट कर गंगा पुल, हस्तिनापुर, मवाना, मेरठ और गाजियाबाद के रास्ते दिल्ली भेजा जाएगा।

अमरोहा और गजरौला से दिल्ली जाने वाले वाहनों का डायवर्जन

अमरोहा से दिल्ली जाने वाले वाहनों को अतरासी तिराहा, अतरासी पुलिस चौकी, हसनपुर, मंगरौला, गंवा रोड और गंगा एक्सप्रेस-वे के रास्ते सिम्भावली, हापुड़ होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। इसी प्रकार गजरौला से दिल्ली जाने वाले सभी वाहन गजरौला चौपला से डायवर्ट होकर हसनपुर, मंगरौला, गंगा एक्सप्रेस-वे और सिम्भावली के रास्ते आगे बढ़ेंगे।

ये भी पढ़ें: शत्रु संपत्ति मामले में आजम खान की अर्जी पर फैसला सुरक्षित, जानिए 11 अगस्त की तारीख क्यों है अहम

धनौरा और हसनपुर से दिल्ली जाने वालों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

धनौरा से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को पत्थरकुटी, नौगावां फाटक, फीना, चांदपुर, बिजनौर, मवाना और मेरठ होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। वहीं हसनपुर से दिल्ली जाने वाले सभी भारी वाहन हसनपुर-मंगरौला रोड, गंगा एक्सप्रेस-वे, खडलिया कट और सिम्भावली होकर दिल्ली पहुंचेंगे।

दिल्ली-गाजियाबाद से बरेली और लखनऊ जाने वालों के लिए विशेष रूट

दिल्ली और गाजियाबाद से बरेली एवं लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को लालकुआं (गाजियाबाद), गंगा एक्सप्रेस-वे, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान और बदायूं होते हुए बरेली व लखनऊ की ओर भेजा जाएगा।

मेरठ से मुरादाबाद, बरेली और रामपुर जाने वालों के लिए बदलाव

मेरठ से बरेली की ओर जाने वाले भारी एवं हल्के वाहन बिजनौर, धामपुर, स्योहारा, कांठ और मुरादाबाद होकर आगे जाएंगे। वहीं हापुड़ और मेरठ से रामपुर जाने वाले भारी वाहनों को गढ़ चौपला से डायवर्ट कर बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी, बिलारी और शाहबाद होते हुए रामपुर भेजा जाएगा।

अमरोहा शहर के अंदर भी बदला गया ट्रैफिक रूट

अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को टीपी नगर तिराहा, गांधी मूर्ति, नंदन स्वीट्स, माया धर्मकांटा, कैलसा चौराहा और कैलसा होकर मुरादाबाद जाने की अनुमति होगी। वहीं दिल्ली, मेरठ और गाजियाबाद जाने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन अतरासी तिराहा, आरटीओ तिराहा, अटल चौक, मंडी रोड, गुलड़िया बाईपास, अतरासी रोड, हसनपुर और मंगरौला कट से गंगा एक्सप्रेस-वे के रास्ते आगे जाएंगे।

ये भी पढ़ें: हरिद्वार जाने वालों के लिए जरूरी खबर, अब इन 5 जगहों से मिलेगी बस, किराया भी हुआ महंगा

इन तारीखों पर लागू रहेगा जीरो ट्रैफिक प्लान

अमरोहा पुलिस के अनुसार 2 अगस्त, 9 अगस्त से 11 अगस्त, 16 अगस्त और 23 अगस्त 2026 को रविवार शाम 5 बजे से सोमवार शाम 5 बजे तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान निर्धारित डायवर्जन प्लान का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

रविवार और सोमवार को NH-9 पर पूरी तरह रहेगा प्रतिबंध

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रविवार और सोमवार को एनएच-9 तथा कांवड़ मार्ग पर दोपहिया, चारपहिया और अन्य सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि में जीरो ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा और केवल कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) से जुड़े आवश्यक प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाएगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।

Share: