Moradabad: अब्दुल्ला हत्याकांड में सरताज चौधरी भेजा गया जेल, मोहसिन चौधरी की गिरफ्तारी भी जल्द!

Moradabad News: मुरादाबाद के अब्दुल्ला हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी सरताज चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, दूसरे आरोपी मोहसिन चौधरी की गिरफ्तारी भी जल्द होने की उम्मीद है।


November 11, 2026 • by

Moradabad Abdullah Murder: Case: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दिल्ली रोड स्थित महफिल चाय ढाबे के सामने 17 वर्षीय अब्दुल्ला की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना मझोला पुलिस ने हत्याकांड में आरोपी सरताज चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वहीं, इस मामले में नामजद दूसरे आरोपी मोहसिन चौधरी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। थाना मझोला के प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

8 नवंबर की रात गोली मारकर की गई थी वारदात

8 नवंबर की रात गोली मारकर की गई थी वारदात

पुलिस के मुताबिक, 8 नवंबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे दिल्ली रोड स्थित एमडीए ऑफिस के सामने महफिल चाय ढाबे पर अब्दुल्ला को गोली मार दी गई थी। शिकायत के अनुसार, सरताज चौधरी और उसके अन्य साथियों ने अवैध हथियार से इस वारदात को अंजाम दिया था। गोली लगने से अब्दुल्ला गंभीर रूप से घायल हो गया था।

अस्पताल ले जाते समय हुई थी अब्दुल्ला की मौत

अस्पताल ले जाते समय हुई थी अब्दुल्ला की मौत

गोली लगने के बाद अब्दुल्ला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतक के पिता शाकिर पुत्र स्वर्गीय शखावत हुसैन निवासी मोहल्ला मुल्लानो वाला, पाकबड़ा ने 9 नवंबर को थाना मझोला पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

सरताज चौधरी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

सरताज चौधरी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर थाना मझोला में मुकदमा अपराध संख्या 1240/2026 भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 3(5) के तहत दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने 10 नवंबर 2026 को सरताज चौधरी पुत्र पप्पी चौधरी निवासी दलपतपुर चमरोआ, थाना मूंढापांडे को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार ने पुष्टि की है कि गिरफ्तार आरोपी सरताज चौधरी को जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें: बिजनौर में प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, पहले चुनरी से घोंटा गला फिर चाकू से काटा

दूसरे आरोपी मोहसिन चौधरी की गिरफ्तारी जल्द

अब्दुल्ला हत्याकांड में मूंढापांडे क्षेत्र के गांव नियामतपुर निवासी मोहसिन चौधरी का नाम भी सामने आया है। प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस दूसरे आरोपी मोहसिन चौधरी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मोहसिन को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। ऐसे में अब पुलिस की अगली कार्रवाई दूसरे नामजद आरोपी की गिरफ्तारी पर केंद्रित है।

सरताज चौधरी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

अब्दुल्ला हत्याकांड में आरोपी सरताज चौधरी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना मझोला के प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल अजीत चौधरी और कांस्टेबल अनिल कुमार शामिल रहे।

Share: