पेट्रोल पंपों पर डीजल चोरी का भंडाफोड़: अमरोहा पुलिस ने 3 शातिर दबोचे, 18 लाख की बरामदगी!

Amroha News: यूपी के अमरोहा में पेट्रोल पंपों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने 6 घंटे में खुलासा कर दिया। CCTV और यक्ष ऐप की मदद से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।


September 12, 2026 by

Diesel Theft Gang Arrested Amroha: अमरोहा जिले में पेट्रोल पंपों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। थाना मंडी धनौरा पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए CCTV कैमरों और यक्ष ऐप की मदद से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना का अनावरण महज 6 घंटे के भीतर कर लिया गया।

CCTV फुटेज से मिला सुराग

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से चोरी का 150 लीटर डीजल, खाली कैन, पाइप, लॉक तोड़ने के औजार, नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो बरामद हुई है।

दो पेट्रोल पंपों को बनाया था निशाना

जानकारी के अनुसार, 10 और 11 सितंबर 2026 की रात अज्ञात चोरों ने न्यू राना फिलिंग स्टेशन से करीब 200 लीटर और डी.जे. फ्यूल प्वाइंट पेट्रोल पंप से करीब 80 लीटर डीजल चोरी किया था। इसके बाद 12 सितंबर को थाना मंडी धनौरा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

यक्ष ऐप से वाहन ट्रेस

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे CCTV कैमरों की फुटेज और यक्ष ऐप की सहायता से घटना में इस्तेमाल वाहन और संदिग्ध आरोपियों को ट्रेस किया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान नईम पुत्र यूसुफ, साजिद पुत्र शराफत और मुस्तकीम पुत्र हफीज के रूप में हुई है। तीनों आरोपी ग्राम मोहरका पट्टी, थाना गजरौला, जनपद अमरोहा के निवासी बताए गए हैं।

ये भी पढ़ें: 5वीं पास का कारनामा: कानपुर में छाप डाले 2.04 लाख के नकली नोट, पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़

स्कॉर्पियो की डिग्गी से मिला चोरी का डीजल

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी संख्या UP16 Q 4070 बरामद हुई। वाहन की डिग्गी में रखी 10 प्लास्टिक कैनों में से 5 कैनों में 30-30 लीटर डीजल मिला, यानी कुल 150 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया गया।

चोरी में इस्तेमाल सामान भी बरामद

Diesel Theft Gang Arrested Amroha

बरामदगी में 5 खाली प्लास्टिक कैन, 3 प्लास्टिक पाइप, एक पिलास, एक पेचकस और वाहन का लॉक तोड़ने का औजार भी शामिल है। इसके अलावा चोरी के डीजल की बिक्री से प्राप्त शेष 700 रुपये नकद भी पुलिस ने बरामद किए हैं।

18 लाख रुपये के माल की बरामदगी

पुलिस ने बताया कि बरामद डीजल, उपकरण और घटना में प्रयुक्त वाहन की अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया

पुलिस के मुताबिक, आरोपी नईम के खिलाफ गजरौला थाने में चोरी और चोरी का माल बरामद होने से संबंधित मुकदमा दर्ज है। वहीं साजिद के खिलाफ गोवध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मामले दर्ज बताए गए हैं। मुस्तकीम के खिलाफ फिलहाल इसी मामले का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है।

ये भी पढ़ें: खाकी की आड़ में मनचला सिपाही: बलिया में छात्रा से की छेड़खानी, FIR के बाद सस्पेंड

न्यायालय में पेश किए जा रहे आरोपी

मंडी धनौरा पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अमरोहा पुलिस की इस कार्रवाई को पेट्रोल पंपों पर हुई डीजल चोरी की घटना के त्वरित खुलासे के तौर पर देखा जा रहा है।

Share: