ई-रिक्शा और ऑटो चालक ध्यान दें! मुरादाबाद की सड़कों पर अतिक्रमण और ओवरस्पीडिंग करने वालों की खैर नहीं

Moradabad Traffic Police: मुरादाबाद में यातायात पुलिस ने अतिक्रमण, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की। ऑटो-ई-रिक्शा के चालान के साथ डम्पर और ट्रकों पर ओवरस्पीडिंग व प्रेशर हॉर्न के खिलाफ भी अभियान चलाया गया।


September 10, 2026 by

Moradabad Traffic Police Encroachment: SSP मुरादाबाद के निर्देश पर यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व और पुलिस उपाधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में 9 सितंबर 2026 को शहर के चिन्हित मार्गों पर व्यापक कार्रवाई की गई।

स्टेशन रोड से गांगन तिराहा तक कार्रवाई

यातायात पुलिस मुरादाबाद ने स्टेशन रोड और सम्भल चौराहा से गांगन तिराहा तक अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले-खोमचे और अनधिकृत रूप से पार्क किए गए वाहनों को हटवाया गया। पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव कम करना और वाहनों की आवाजाही को सुचारु बनाना रहा।

ओवरलोड ऑटो-ई-रिक्शा पर शिकंजा

Crackdown on overloaded auto-rickshaws and e-rickshaws
यह सांकेतिक तस्वीर है।

अभियान के दौरान ऑटो और ई-रिक्शा की सघन चेकिंग की गई। क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, अनाधिकृत सीट लगाकर यात्रियों को बैठाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई।

मौके पर हटाई गईं अतिरिक्त सीटें

जांच के दौरान कई ऑटो और ई-रिक्शा में लगाई गई अनाधिकृत सीटें भी मिलीं। यातायात पुलिस ने इन सीटों को मौके पर ही हटवाया। पुलिस का कहना है कि वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाना सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है।

ऑटो और ई-रिक्शा पर बड़ी संख्या में कार्रवाई

overload e rickshaw moradabad news
यह सांकेतिक तस्वीर है।

9 सितंबर को जारी कार्रवाई के विवरण के अनुसार, ऑटो के खिलाफ क्षमता से अधिक सवारी बैठाने के मामले में 78 चालान किए गए, जबकि अनाधिकृत सीट लगाकर सवारी बैठाने के मामले में 80 चालान किए गए। वहीं, ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर 12 चालान और अनाधिकृत सीट लगाने के मामले में 62 चालान किए गए। कार्रवाई के दौरान 1 ऑटो और 1 ई-रिक्शा को सीज भी किया गया।

ये भी पढ़ें: 50 हजार की घूस लेते ही टीम ने दबोचा: मुरादाबाद में चकबंदी पेशकार गिरफ्तार, विभाग में मचा हड़कंप

डम्पर और ट्रकों पर भी सख्ती

यातायात पुलिस ने भारी वाहनों, डम्पर और ट्रकों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया। निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों और प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

290 वाहनों के चालान, 1.22 लाख का जुर्माना

पुलिस के अनुसार, डम्पर और ट्रकों के खिलाफ कुल 290 वाहनों के चालान किए गए। इनमें निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले 280 वाहन शामिल रहे, जिन पर 1,12,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, प्रेशर हॉर्न के इस्तेमाल के मामले में 10 वाहनों के चालान किए गए और 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। दोनों मामलों में कुल 1,22,000 रुपये की जुर्माना राशि दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें: महीनों दर्द सहकर प्रेमी के लिए किन्नर से बनी लड़की, आगरा पहुंचते ही उड़े होश: निकला 2 बच्चों का बाप

नियम तोड़ने से बचें, सड़क सुरक्षा में दें सहयोग

मुरादाबाद यातायात पुलिस ने सभी ऑटो और ई-रिक्शा चालकों व संचालकों से निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारी बैठाने की अपील की है। पुलिस ने वाहन चालकों से गलत दिशा में वाहन न चलाने और सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करने को कहा है। यातायात पुलिस ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Share: