Crime News: पत्नी पर था शक, रात में उठाई कुल्हाड़ी और सोते समय कर दी हत्या; मां को खोकर बिलख रहे 3 मासूम

Crime News: महाराष्ट्र के वाशिम में पत्नी के चरित्र पर शक के चलते पति ने सो रही पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वारदात के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने मालेगांव से गिरफ्तार कर लिया। मृतका के तीन बच्चे हैं।


November 1, 2026 • by

Crime News Hindi: महाराष्ट्र के वाशिम जिले में घरेलू विवाद और पत्नी के चरित्र पर शक के चलते एक पति ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने गहरी नींद में सो रही अपनी 35 वर्षीय पत्नी के गले पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने तलाश शुरू करते हुए उसे मालेगांव शहर से गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद जऊलका इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, मां की हत्या और पिता के आरोपी होने से दंपति के तीन बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पत्नी के चरित्र पर करता था शक

जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान शारदा जोंधले (35) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम दिनेश जोंधले (39) बताया गया है। पुलिस के अनुसार, दिनेश नशे का आदी था और अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घर में होने वाले झगड़ों के पीछे भी पति का शक एक बड़ी वजह बताया जा रहा है। रविवार तड़के इसी घरेलू विवाद ने एक खौफनाक रूप ले लिया और आरोपी ने अपनी पत्नी की जान ले ली।

सुबह होने से पहले घर में मच गया मौत का तांडव

बताया जा रहा है कि रविवार तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच शारदा अपने घर में गहरी नींद में सो रही थी। इसी दौरान आरोपी दिनेश ने कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी के गले पर जोरदार वार कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि शारदा की मौके पर ही मौत हो गई। जिस घर में कुछ घंटे पहले तक परिवार के लोग साथ रह रहे थे, वहां सुबह होते-होते मातम पसर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति घर से फरार हो गया।

बेटी घर पहुंची तो खून से लथपथ पड़ा था मां का शव

इस पूरी घटना का खुलासा तब हुआ, जब सुबह काफी देर तक माता-पिता के नहीं उठने पर उनकी बेटी उन्हें देखने के लिए घर पहुंची। बेटी ने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह घर के अंदर गई तो वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। उसकी मां शारदा खून से लथपथ हालत में मृत पड़ी थी, जबकि पिता दिनेश घर से गायब था। इसके बाद परिवार के लोगों और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई।

तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

शारदा और दिनेश के तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटियां और एक 15 वर्षीय बेटा शामिल है, जो अभी पढ़ाई कर रहा है। परिवार के लिए यह घटना किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। बच्चों ने अपनी मां को हमेशा के लिए खो दिया है, वहीं पिता पर ही उसकी हत्या करने का आरोप है। जिस परिवार में बच्चों की परवरिश और भविष्य को लेकर सपने देखे जा रहे थे, वहां अब इस दर्दनाक घटना ने सबकुछ बदलकर रख दिया है।

ये भी पढ़ें: रामलीला मैदान से खरगे की मोदी सरकार को खुली चुनौती, बोले- हम लड़ने वाले हैं, डरने वाले नहीं

हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

घटना की जानकारी मिलते ही जऊलका इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर जऊलका पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। वहीं, पत्नी की हत्या के बाद फरार हुए आरोपी पति दिनेश जोंधले की तलाश के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने उसे मालेगांव शहर से हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: नवंबर में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, दिवाली से छठ पूजा तक जानें कब-कब रहेगी छुट्टी

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल जऊलका पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। शुरुआती जानकारी में पत्नी के चरित्र पर शक और घरेलू विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है।

Share: