Moradabad Accident: मुरादाबाद में मुर्गों से भरा कैंटर पलटा, 3 लोग घायल; 2 हजार मुर्गों की दर्दनाक मौत

Moradabad Accident: मुरादाबाद के कुंदरकी क्षेत्र में भीकनपुर गांव के पास मुर्गों से भरा तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जबकि करीब 2,000 मुर्गों की मौत हो गई।


November 16, 2026 • by

Moradabad Accident Today: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। कुंदरकी थाना क्षेत्र में भीकनपुर गांव के पास मुर्गों से भरा एक कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कैंटर में रखे मुर्गों के पिंजरे टूट गए और उनमें भरे मुर्गे सड़क से लेकर आसपास के खेतों तक बिखर गए। इस दुर्घटना में कैंटर सवार तीन लोग घायल हो गए, जबकि करीब 2,000 मुर्गों की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

हरियाणा से इटावा जा रहा था कैंटर

जानकारी के मुताबिक, कैंटर में बड़ी संख्या में मुर्गे लदे हुए थे। वाहन हरियाणा से मुर्गों को लेकर उत्तर प्रदेश के इटावा जा रहा था। इसी दौरान जब कैंटर मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में भीकनपुर गांव के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार के चलते चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते कैंटर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद वाहन में सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

पिंजरे टूटे, सड़क और खेतों में बिखरे मुर्गे

moradabad accident chicken loaded canter

कैंटर पलटने के बाद उसमें रखे पिंजरे क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते बड़ी संख्या में मुर्गे बाहर निकलकर सड़क और आसपास के खेतों में बिखर गए। हादसे में करीब 2,000 मुर्गों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, कैंटर के अंदर फंसे तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और आसपास का इलाका अफरा-तफरी के माहौल में बदल गया।

स्थानीय लोगों ने की मदद

कैंटर पलटने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग और राहगीर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, हादसे के बाद लोगों ने कैंटर में फंसे तीनों घायलों को बाहर निकालने में मदद की। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को जल्द ही वाहन से बाहर निकाला जा सका। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को हादसे की सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें: बलिया में दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, बुझ गए चार घरों के चिराग

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

thana kundarki moradabad

सूचना मिलते ही कुंदरकी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया। हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और दुर्घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई।

ये भी पढ़ें: कानपुर में बस ने उजाड़ दिया पिता का संसार, बाइक सवार दो मासूम बेटों की दर्दनाक मौत

क्षतिग्रस्त कैंटर हटवाकर यातायात कराया बहाल

कैंटर पलटने और सड़क पर मुर्गों के बिखरने की वजह से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन और आसपास बिखरे मुर्गों के कारण राहगीरों और दूसरे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त कैंटर को हटवाया और सड़क पर बिखरे मुर्गों को साफ कराया। काफी मशक्कत के बाद यातायात को दोबारा सुचारू कराया गया।

हादसे की वजह की जांच में जुटी पुलिस

मुरादाबाद के कुंदरकी क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी में तेज रफ्तार के चलते चालक के वाहन से नियंत्रण खोने की बात सामने आई है। हालांकि, हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Share: