मुरादाबाद से दिल्ली-मेरठ जाने वाले ध्यान दें: कांवड़ यात्रा के चलते बदला ट्रैफिक रूट, NH-09 पर नो-एंट्री

Moradabad Traffic Diversion: मुरादाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। 16 अगस्त दोपहर से NH-09 पर हल्के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।


August 16, 2026 by

Moradabad Traffic Diversion News: श्रावण मास कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर मुरादाबाद पुलिस ने बड़ा डायवर्जन प्लान जारी किया है। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए 16 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे से सोमवार दोपहर 12 बजे तक NH-09 पर किसी भी प्रकार के हल्के वाहन नहीं चल सकेंगे। ऐसे में मुरादाबाद से दिल्ली और मेरठ की ओर जाने वाले वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।

दिल्ली-मेरठ जाने वालों के लिए वैकल्पिक रास्ता

यातायात पुलिस के अनुसार मुरादाबाद से दिल्ली और मेरठ की ओर जाने वाले हल्के वाहनों को गागन तिराहा, मैनाठेर से डायवर्ट किया जाएगा। वाहन मैनाठेर, सिरसी, सम्भल, गवां, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर और बुलंदशहर होते हुए दिल्ली या मेरठ की ओर जा सकेंगे। वापसी के लिए भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करना होगा।

ये भी पढ़ें: अगले 4 दिन मुरादाबाद समेत इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश

गंगा एक्सप्रेसवे से भी मिलेगा रास्ता

Delhi-Meerut Expressway

यात्रियों और वाहन चालकों के लिए दूसरे वैकल्पिक मार्ग की भी व्यवस्था की गई है। गागन तिराहा मैनाठेर से वाहन मैनाठेर और सिरसी होते हुए चंदौसी चौराहा सम्भल पहुंचेंगे। इसके बाद चौधरी सराय चौकी सम्भल से गवां रोड के रास्ते खिरनी कट तक जाएंगे। यहां से वाहन गंगा एक्सप्रेसवे के माध्यम से अपने निर्धारित गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

शहर के अंदर भी रहेगा यातायात प्रतिबंध

कांवड़ यात्रा के दौरान सिर्फ NH-09 पर ही प्रतिबंध नहीं रहेगा, बल्कि मुरादाबाद शहर के कुछ प्रमुख मार्गों पर भी ऑटो, ई-ऑटो और ई-रिक्शा के संचालन पर रोक रहेगी। यातायात पुलिस के मुताबिक 16 अगस्त की सुबह 6 बजे से सोमवार की शाम तक इन वाहनों को निर्धारित मार्गों पर चलने की अनुमति नहीं होगी।

ये भी पढ़ें: संभल के स्कूल में बड़ा हादसा: स्वतंत्रता दिवस पर छज्जा गिरा, मासूम की मौत

इन प्रमुख रास्तों पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित

प्रतिबंध के तहत फव्वारा चौक से जीरो प्वाइंट पाकबड़ा तक ऑटो, ई-ऑटो और ई-रिक्शा नहीं चलेंगे। इसके अलावा फव्वारा चौक से पीली कोठी होते हुए अगवानपुर तक भी इन वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। शहर के स्टेशन रोड पर भी ऑटो, ई-ऑटो और ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लागू रहेगी।

वाहन चालकों से पुलिस की अपील

वाहन चालकों से पुलिस की अपील

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि कांवड़ यात्रा के दौरान जारी डायवर्जन प्लान का पालन करें और प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें। दिल्ली, मेरठ या आसपास के क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन चालक यात्रा शुरू करने से पहले वैकल्पिक मार्ग की जानकारी ले लें, ताकि रास्ते में अनावश्यक परेशानी और जाम की स्थिति से बचा जा सके।

कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में कांवड़ियों के सड़कों पर आने की संभावना रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुरादाबाद यातायात पुलिस ने वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए यह व्यवस्था लागू की है। पुलिस का उद्देश्य कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही के साथ-साथ आम लोगों के यातायात को भी व्यवस्थित बनाए रखना है।

Share: