स्वाइन फ्लू से मुरादाबाद में दूसरी मौत, बुजुर्ग की जान गई; तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के मामले

Moradabad Swine Flu: मुरादाबाद में स्वाइन फ्लू से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या दो हो गई है। अब तक 27 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।


September 9, 2026 by

Moradabad Swine Flu News: मुरादाबाद में स्वाइन फ्लू संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ गई है। जिले में 70 वर्षीय बुजुर्ग की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में इस संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक कुल 27 लोगों में स्वाइन फ्लू संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

कई गंभीर बीमारियों से थे पीड़ित

जानकारी के मुताबिक हिमगिरी कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग पहले से टीबी, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से पीड़ित थे। कांठ रोड स्थित एक अस्पताल में उनके स्टंट डाले गए थे। मंगलवार शाम उपचार के बाद उनकी हालत ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

ये भी पढ़ें: बिजनौर में 550 करोड़ का बड़ा निवेश, गन्ना-गोबर से बनेगी CNG; किसानों की बढ़ेगी कमाई!

रात में अचानक बिगड़ी तबीयत

छुट्टी मिलने के कुछ ही घंटे बाद रात में बुजुर्ग की तबीयत फिर बिगड़ गई। इसके बाद परिवार के लोग उन्हें दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने स्वाइन फ्लू की आशंका को देखते हुए उनका जांच के लिए नमूना लिया। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ा

इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ा

परिजन उन्हें दिल्ली रोड स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। हालांकि उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दोपहर बाद आई जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई।

30 अगस्त को भी हुई थी मौत

मुरादाबाद में इससे पहले 30 अगस्त को दीनदयाल नगर निवासी प्रथमा बैंक के पूर्व प्रबंधक की भी स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। अब दूसरी मौत के बाद जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या दो हो गई है।

ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का मौका, अमरोहा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 105 पदों पर भर्ती!

27 लोगों में संक्रमण की पुष्टि

27 लोगों में संक्रमण की पुष्टि

जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 27 संक्रमित सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मृत दोनों मरीज पहले से डायबिटीज समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित थे, जिससे संक्रमण के दौरान उनकी स्थिति और गंभीर हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने दी जानकारी

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि बुजुर्ग को स्टंट डाले जाने के बाद मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिली थी, लेकिन इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। बुधवार को अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जिले में स्वाइन फ्लू से अब तक दो लोगों की मौत हुई है और दोनों मरीज पहले से डायबिटीज सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित थे।

Share: