Dr. Sadique Hussain - Raza Neuro & Piles Clinic

मुरादाबाद में बेखौफ मनचला: राह चलती महिला से की गंदी हरकत, CCTV देख खून खौल उठेगा

Breaking News Moradabad: मुरादाबाद से एक हैरान करने देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेखौफ मनचले ने दिन-दिहाड़े महिला के साथ सरेराह शर्मनाक हरकत कर डाली। घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।


August 2, 2026 • by

Breaking News Moradabad: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक महिला के साथ सरेराह छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। कटघर थाना क्षेत्र के करूला रहमतनगर की गली नंबर-3 में हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना ने इलाके के लोगों में नाराजगी और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

घर के बाहर फोन पर बात कर रही थी महिला

जानकारी के अनुसार यह घटना 28 जुलाई की है। महिला अपने घर के बाहर खड़ी होकर मोबाइल फोन पर बातचीत कर रही थी। तभी वहां से गुजर रहे एक युवक ने अचानक महिला के पास पहुंचकर अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की। घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले आरोपी मौके से फरार हो गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

CCTV फुटेज से हुई आरोपी की पहचान

घटना की सूचना मिलते ही कटघर थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर तत्काल एफआईआर दर्ज की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में आरोपी की स्पष्ट तस्वीर मिलने के बाद उसकी पहचान कर ली गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ ही समय में उसे गिरफ्तार कर लिया।

कुंदरकी का रहने वाला है आरोपी

कुंदरकी का रहने वाला है आरोपी

मुरादाबाद के एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई है। वह मुरादाबाद जिले के थाना कुंदरकी क्षेत्र का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद में आधी रात फैक्ट्री-गोदाम में लगी आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू; शॉर्ट सर्किट की आशंका

पूछताछ में कही यह बात

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने बचाव में कहा कि उससे अचानक इस तरह की हरकत हो गई। हालांकि पुलिस ने आरोपी के इस बयान को महत्व नहीं देते हुए सीसीटीवी फुटेज और पीड़िता के बयान को मुख्य साक्ष्य माना। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

महिलाओं की सुरक्षा पर पुलिस सख्त

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के प्रति पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। किसी भी महिला के साथ छेड़छाड़, अभद्रता या अश्लील हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि ऐसी घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

Share: