अचानक झाड़ियों से निकला और कर दिया हमला, मुरादाबाद में चारा काट रही महिला को तेंदुए ने बनाया शिकार

Moradabad News: मुरादाबाद के बलिया बहापुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेत में जानवर के लिए चारा काट रही 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया।


August 18, 2026 by

Leopard Attack Moradabad: मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में तेंदुए के लगातार हमलों से ग्रामीणों में दहशत बढ़ती जा रही है। मंगलवार दोपहर बलिया बहापुर गांव में पशुओं के लिए चारा लेने खेत गई 60 वर्षीय ब्रह्मो देवी पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। तेंदुए ने महिला की गर्दन दबोची और उन्हें घसीटते हुए गन्ने के खेत के अंदर ले गया। आसपास मौजूद महिलाओं ने जब यह भयावह मंजर देखा तो चीख-पुकार मच गई।

तेंदुए के डर से 20 महिलाएं साथ पहुंची थीं

ग्रामीणों के मुताबिक, इलाके में पिछले कुछ समय से तेंदुए की गतिविधियां लगातार सामने आ रही हैं। इसी डर के चलते बलिया बहापुर गांव की करीब 20 महिलाएं मंगलवार को एक साथ खेतों में चारा काटने पहुंची थीं। महिलाओं को उम्मीद थी कि समूह में रहने से जंगली जानवर के हमले का खतरा कम रहेगा। लेकिन खेत में काम करने के दौरान गन्ने की तरफ से अचानक तेंदुआ निकला और ब्रह्मो देवी पर हमला कर दिया।

गर्दन दबोचकर गन्ने के खेत में ले गया

Leopard Attack Moradabad

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेंदुए ने ब्रह्मो देवी को गर्दन से पकड़ा और उन्हें खेत के अंदर खींचकर ले जाने लगा। अचानक हुए हमले से वहां मौजूद दूसरी महिलाएं घबरा गईं। उन्होंने शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। कुछ ही देर में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर घटनास्थल की तरफ दौड़े और तेंदुए को घेरने की कोशिश की।

ग्रामीणों के पहुंचते ही महिला को छोड़कर भागा

ग्रामीणों के शोर और भीड़ को अपनी तरफ आता देख तेंदुआ महिला को छोड़कर गन्ने के खेत में भाग गया। ग्रामीणों ने किसी तरह ब्रह्मो देवी को खेत से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम और दहशत का माहौल बन गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

सपा विधायक नवाब जान ने जताई चिंता

सपा विधायक नवाब जान ने तेंदुए के हमले में महिला की मौत पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इलाके के किसान तेंदुए के लगातार हमलों से परेशान हैं। जंगल क्षेत्र होने के कारण किसानों को अपने पशुओं के लिए चारा लेने खेतों और जंगल की ओर जाना पड़ता है, जिससे उनकी जान पर खतरा बना हुआ है। विधायक ने क्षेत्र में बढ़ते वन्यजीव हमलों को लेकर किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत बताई।

ये भी पढ़ें: दिन में महिला दरोगा, रात में कैमरे पर अश्लील खेल: बगल में QR कोड लगाकर वर्दी की आड़ में गंदा धंधा?

सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची

महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों से जानकारी जुटाने की कोशिश की। हालांकि, लगातार हो रहे तेंदुए के हमलों से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा इस दौरान फूट पड़ा। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम के खिलाफ विरोध जताया।

वन विभाग की टीम के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश

वन विभाग की टीम के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में तेंदुए का खतरा लगातार बना हुआ है, लेकिन समस्या से निपटने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, हमलों की घटनाओं के बावजूद खेतों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा को लेकर पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने तेंदुए को जल्द पकड़ने और प्रभावित गांवों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।

ये भी पढ़ें: पत्नी के प्राइवेट पार्ट में लगाया करंट, तड़प-तड़पकर हुई मौत; रामपुर में पांच बच्चों की मां के साथ हैवानियत!

ग्रामीणों की मांग- जल्द पकड़ा जाए तेंदुआ

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तेंदुए की तलाश के लिए अभियान तेज किया जाए और प्रभावित इलाकों में वन विभाग की टीमों की तैनाती बढ़ाई जाए। लोगों का कहना है कि लगातार हमलों के बीच केवल घटनाओं के बाद मौके पर पहुंचने के बजाय पहले से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जानी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Share: