जौनपुर में तेज रफ्तार बस ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 7 बच्चे घायल; तीन की हालत गंभीर
August 20, 2026
Jaunpur Accident: जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर में तेज रफ्तार बस ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी। हादसे में सात बच्चे घायल हुए, जिनमें तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने बस और वैन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।