सड़क बनी नदी, बैलगाड़ी बनी सहारा, बिजनौर में बाढ़ के बीच चारा लेने निकले किसानों की तस्वीरें वायरल
September 9, 2026
Bijnor Flood: बिजनौर के चांदपुर खादर क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सड़क पर तेज बहाव के बीच ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं, जबकि पशुओं के चारे के लिए किसान बैलगाड़ी लेकर गहरे पानी में उतरने को मजबूर हैं।